UP T-20 लीग की होगी ग्रैंड ओपनिंग, शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलस लगाएंगे सुरों का तड़का
यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में भव्य ओपनिंग कॉन्सर्ट के साथ शुरू होगा, जिसमें शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलस जैसे कलाकार प् ...और पढ़ें
-1785541580205_m.webp)
जैस्मीन सैंडलस और शंकर महादेवन
HighLights
यूपी टी-20 लीग 14 अगस्त से इकाना स्टेडियम में शुरू।
शंकर महादेवन, जैस्मीन सैंडलस देंगे उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति।
डिजिटल इन्फ्लूएंसर मीट से लीग का प्रचार-प्रसार तेज।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भव्य ओपनिंग कॉन्सर्ट के साथ होगा। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन, गायिका जैस्मीन सैंडलस, शंकर महादेवन के पुत्र सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उद्घाटन समारोह को यादगार बनाएंगे।
लीग के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को एक मीट का आयोजन किया गया, जिसमें कई इंटरनेट मीडिया इन्फ्लूएंसर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर से जुड़े 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लीग की तैयारियों, प्रचार अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचना है।
यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि आज के दौर में खेलों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका है। लीग का लक्ष्य केवल प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देना ही नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को एक नया और रोमांचक अनुभव भी उपलब्ध कराना है।
इस बार प्रदेशभर के इन्फ्लूएंसर को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। लखनऊ और कानपुर में उनके लिए अलग-अलग आयोजन होंगे। दोनों ही जगह विजेता के लिए दो लाख, उपविजेता के लिए डेढ़ लाख और तीसरा स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं, लीग के मैचों के दौरान इंटरनेट मीडिया पर प्रतिदिन की सर्वश्रेष्ठ पोस्ट को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा।
खबरें और भी
पहले से अधिक भव्य होगा उद्घाटन समारोह
डॉ. कपूर ने बताया कि उद्घाटन समारोह इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य होगा। मशहूर गायक शंकर महादेवन अपने लोकप्रिय बॉलीवुड और देशभक्ति गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जबकि प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलस भी अपनी प्रस्तुति देंगी।
इस दौरान सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी मंच साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह का एक और प्रमुख आकर्षण लेजर शो, भव्य ड्रोन शो होगा, जो दर्शकों को एक नया और अनूठा अनुभव देगा। दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए फूड कार्निवाल का भी आयोजन किया जाएगा।