Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP T20 League 2026: पहली बार दो शहरों में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, फाइनल ग्रीन पार्क में, पूरा शेड्यूल जारी

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 09:27 PM (IST)

    यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण पहली बार लखनऊ और कानपुर में 14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसमें कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। सुरेश रैना लीग के ब ...और पढ़ें

    गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर। साथ में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और संजीव सिंह। जागरण

    गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर। साथ में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और संजीव सिंह। जागरण

    HighLights

    1. लीग का चौथा संस्करण पहली बार दो शहरों में आयोजित होगा।

    2. लखनऊ और कानपुर में 14 अगस्त से 6 सितंबर तक मुकाबले।

    3. सुरेश रैना ब्रांड एंबेसडर, विजेता टीम को एक करोड़।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण पहली बार दो शहरों में खेला जाएगा। आयोजन 14 अगस्त से छह सितंबर तक होगा। उद्घाटन समारोह और लीग चरण के 22 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम की मेजबानी में होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल समेत 12 मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

    गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर और उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। पिछले तीन सीजन में लीग के ब्रांड एंबेसडर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को फिर लीग का चेहरा बनाया गया है। लीग में कुल तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। विजेता टीम को एक करोड़ और उपविजेता टीम को 60 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

    24 दिन में 34 मुकाबले

    लीग की मेजबानी और मैचों को लेकर कयासों पर रविवार को यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद विराम लग गया। लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि 24 दिन में कुल 34 मुकाबले होंगे। पहला चरण लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 13 दिनों का होगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।

    कानपुर ग्रीनपार्क में 12 मैच होंगे

    दूसरे चरण में ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11 दिन में फाइनल समेत 12 मैचों का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में 45 खिलाड़ियों का मिनी आक्शन होगा। ट्रायल से खोजे गए खिलाड़ियों पर कानपुर सुपर स्टार, मेरठ मैवेरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस और काशी रुद्राश की फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी।

    खबरें और भी

    ग्रीन पार्क में 20 हजार दर्शक की क्षमता निर्धारित

    अभी तक काशी, गोरखपुर, लखनऊ और मेरठ की फ्रेंचाइजी ने 12-12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम स्लाट के लिए जरूरी खिलाड़ियों का चयन फ्रेंचाइजी मिनी आक्शन से करेगी। लीग के टिकट की शुरुआत 100 रुपये से होगी। इकाना में करीब 50 हजार और ग्रीन पार्क में 20 हजार दर्शक क्षमता स्टेडियम की निर्धारित की गई है।

    हर चौके व छक्के पर प्रदेश भर में लगाए जाएंगे पौधे

    लीग के मैचों में लगने वाले कुल चौके व छक्कों की संख्या के बराबर पौधे प्रदेश भर में लगाए जाएंगे। लीग की छह फ्रेंचाइजी वाले शहरों के साथ अन्य जनपदों में पौधरोपण किया जाएगा। हर पौधा माता-पिता, परिवार के सदस्य और पूर्व क्रिकेटरों के नाम पर लगाने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- जाजमऊ में गंगा किनारे मिला मगरमच्छ का शव, सिर कुचला हुआ था, शरीर पर भी चोट के निशान

    यह भी पढ़ें- कानपुर के होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, मौत के बाद खुली इस्टाग्राम लव स्टोरी, लिव इन में रहने का था प्लान