यूपी में बनेंगे 7 विश्वस्तरीय बहुद्देशीय हब, PWD मुफ्त में देगा अधिग्रहित जमीन; प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर सात विश्वस्तरीय बहुद्देशीय हब बनाए जाएंगे, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग भूमि का अधिग्रहण कर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को देग ...और पढ़ें

HighLights
सात विश्वस्तरीय बहुद्देशीय हब का निर्माण होगा।
पीडब्ल्यूडी भूमि अधिग्रहण कर नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा।
पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश की सीमाओं पर सात स्थानों पर जल्द ही विश्वस्तरीय बहुद्देशीय हब बनाए जा सकेंगे। इनके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग भूमि का अधिग्रहण कर निश्शुल्क आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को मुहैया कराएगा। इनके बन जाने पर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बहुद्देशीय हब परियोजना से संबंधित क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
ये बहुद्देशीय भवन महाराजगंज जिले में सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर मार्ग पर ग्राम मुड़िला में 49.984 एकड़ में, कुशीनगर जिले में एनएच-27 के किमी 345 पर तहसील तमकुहीराज के ग्राम रजवटिया में 71.16 एकड़ में, मथुरा जिले में मथुरा-डीग मार्ग पर तहसील गोवर्धन के गांव गांठोली में 52.887 एकड़ में बनाया जाएंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 700 करोड़ से सुधरेगी ब्लॉक मुख्यालयों की कनेक्टिविटी, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट की सौगात
इसकी तरह सिद्धार्थनगर जिले में लुम्बिनी-दुद्धि मार्ग एनएच-28 पर तहसील नौगढ़ के गांव दुल्हा शुमाली में 28.41 एकड़ में, चित्रकूट जिले के कर्वी देवांगना हवाई पट्टी हनुमानधारा मार्ग (कर्वी-चित्रकूट-सतना मार्ग) स्थित गांव गढ़ीवा में 40.75 एकड़ में, चंदौली जिले के सदर तहसील की ग्राम सभा फुटिया, जेठमलपुर एवं बगही कुंभापुर में 78.50 एकड़ में तथा बहराइच जिले के तहसील नानपारा के ग्राम गवरखा, कलवारी व भवनियापुर टिकुरी में 71.607 एकड़ भूमि में बनाए जाएंगे।