सरकार से ऑनलाइन ट्रेडिंग और FDI पर रोक लगाने की मांग, यूपी उद्योग व्यापार मंडल PM और CM को भेजेगा पत्र
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपनी 11 सू ...और पढ़ें

ऑनलाइन ट्रेडिंग व एफडीआई पर रोक लगाए सरकार: कंछल।
HighLights
ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई पर रोक लगाने की मांग।
बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर समस्याओं पर भी हुई चर्चा।
पीएम, सीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजेगा मंडल।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की रविवार को माेतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय में बैठक हुई। बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) पर केन्द्र सरकार से रोक लगाने की मांग की।
इसके अलावा कई जनपदों से आए व्यापारियोंं ने प्रदेश के कई जिलों में बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं के बारे में विचार रखे।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बढ़ा हुआ गृहकर वापस ले लिया है, उसका गजट नोटिफिकेशन तुरन्त हो, क्योंकि अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। बैठक में 35 जनपदों से लगभग पौने दो सौ प्रतिनिधियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय किया गया कि नौ जून को केंद्र सरकार से संबंधित समस्याओं का 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय वित्तमंत्री को सभी जिला व तहसीलों से व्यापार मंडलों द्वारा प्रेषित किया जाएगा।
इसके अलावा 16 जून को सभी जनपदों एवं तहसीलों के व्यापार मंडलों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा जाएगा और दो जून को ऊर्जा मंत्री से मिलकर बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय किया गया।
बैठक में प्रांतीय निर्वाचन के संबंध में निर्णय किया गया कि 17-18 अप्रैल 2027 को लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय, मोतीनगर में प्रांतीय निर्वाचन होगा।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे से सालाना होगी 30 हजार करोड़ रुपये की बचत, घटेगा माल ढुलाई का समय
यह भी पढ़ें- काशी में पर्यावरण संरक्षण की पहल, गंगा में में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक नावें