Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:43 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट।

    2. पूर्वी-पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना।

    3. तेज हवाओं, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में लोग उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का संभावना जताई गई है।

    बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। इस दौरान बाराबंकी जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, आने वाले दिनों में भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    यूपी में बारिश की चेतावनी

    उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कई जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इस हिस्से में 24 से 26 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 27 से 30 जुलाई के बीच भारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

    खबरें और भी

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 24 से 27 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 28 से 30 जुलाई के दौरान इस हिस्से में झमाझम बारिश हो सकती है। 29 और 30 जुलाई को कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट है।

    तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना

    प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, मौसम विभाग की तरफ से लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और जर्जर भवनों के करीब न जाने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून