UP Weather Today: लखनऊ समेत 20 से अधिक जिलों में एक से तीन तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने 1 से 3 फरवरी तक लखनऊ और आसपास के साथ पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का ...और पढ़ें
-1769824038144_m.webp)
गोरखपुर में बादल छाने से मौसम बदल गया है। जागरण
HighLights
लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में पछुआ हवा से ठंड बढ़ी।
1 से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय।
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री गिरेगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। Aaj Ka Mausam: लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में गुरुवार से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिससे ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ से सुबह-शाम ठंड बढ़ी है।
माैसम विभाग का कहना है कि एक से तीन फरवरी तक लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे ने फिर करवट बदली है।
शुक्रवार को राजधानी का दिन का पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 20.3 डिग्री पहुंच गया, जबकि रात का तापमान तीन डिग्री वृद्धि के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के पूर्वानुमान हैं।

अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के यहां क्लिक करें...
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। शुक्रवार को आगरा एवं बरेली में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 40 मीटर से नीचे पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार
अलीगढ़ में 50 मीटर और इटावा में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। राजधानी में शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप हुई। जैसे-जैसे धूप ढली सर्द पछुआ हवा का असर बढ़ा। शाम में ठंड का अहसास अचानक बढ़या।