UP Weather: आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे सोमवार को अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश और कई अन्य जि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।
19 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी।
कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। सोमवार को पूरे प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होगी। मौसम विभाग का अनुमान है यूपी के 19 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। किसी भी शहर में बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सघन होकर अवदाब में परिवर्तित हो गया है।
यह दबाव सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, चांदबली (ओडिशा) से 170 किलोमीटर पूर्व व बालासोर (ओडिशा) से 180 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित था।
इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने व अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक सघन होकर गहरे अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है, जो सोमवार की सुबह से दोपहर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तट को पार कर सकता है। इससे बहराइच, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- आज का मौसम: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार
यह भी पढ़ें- Punjab Weather: आज से बदलेगा मौसम, मानसून पकड़ेगा रफ्तार; 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
इन जिलों में बिजली गिरने का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आस पास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।