Punjab Weather: आज से बदलेगा मौसम, मानसून पकड़ेगा रफ्तार; 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब में 28 से 30 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट।
मौसम विभाग ने लोगों, किसानों को सतर्क रहने की सलाह।
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर में नारंगी अलर्ट जारी।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में सोमवार से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के दौरान राज्य में मानसून काफी मजबूत रहेगा। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश (12 सेंटीमीटर से अधिक) होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात तक मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगी, लेकिन इसके बाद बारिश की तीव्रता तेजी से बढ़ेगी।
विशेष रूप से 28 और 29 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव, ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर परेशानी और छोटे नालों में जलस्तर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा, बोले- साढ़े चार साल में एक भी प्रश्नपत्र नहीं हुआ लीक
किस दिन कहां रहेगा मौसम का अलर्ट
27 जुलाई (सोमवार): पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
28 जुलाई (मंगलवार): मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में नारंगी अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला में यलो अलर्ट रहेगा। मालवा क्षेत्र के अधिकांश जिलों में कोई चेतावनी नहीं है।
29 जुलाई (बुधवार): बारिश का असर और बढ़ सकता है। गुरदासपुर में नारंगी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट रहेगा। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
खबरें और भी
30 जुलाई (गुरुवार): बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के आसार हैं। गुरदासपुर में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और मोहाली में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी नहीं है।
यह भी पढ़ें- पंजाब फार्मेसी परीक्षा विवाद पर हरजोत बैंस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पेपर लीक नहीं नकल थी, जरूरत पड़ी तो पद छोड़ दूंगा
जानें रविवार कैसा रहा मौसम
रविवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना रहा। राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस भाखड़ा बांध क्षेत्र में दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में 37 डिग्री, पटियाला में 36.1 डिग्री, मोगा में 36.3 डिग्री, पठानकोट में 35.5 डिग्री, लुधियाना में 35 डिग्री, फिरोजपुर और फरीदकोट में 34.7 डिग्री, अमृतसर में 34.2 डिग्री, जालंधर (आदमपुर) में 34 डिग्री, गुरदासपुर और बठिंडा में 33.9 डिग्री, होशियारपुर में 33.8 डिग्री तथा मुक्तसर में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को सबसे अधिक 13.5 मिलीमीटर बारिश लुधियाना में और 13 मिलीमीटर मोहाली में रिकॉर्ड की गई, जबकि अमृतसर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा।
यह भी पढ़ें- धमाके की साजिश नाकाम, जालंधर में 1.3 किलो विस्फोटक समेत BKI आतंकी गिरफ्तार; विदेशी हैंडलरों से जुड़े तार