Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: सूर्य ग्रहण पर क्या यूटर्न लेगा यूपी का मौसम? इन जिलों में होगी बारिश, लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 07:05 AM (IST)

    फरवरी में ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 फरवरी को नए ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Today: फरवरी का अभी आधा महीना ही बीता है गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक होने लगा है। इस कारण लोगों को दिन में पसीने छुट रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के नए विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 18 और 19 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। जिससे मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

    आज इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

    बात आज के मौसम की करें तो आज सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यूपी में लखनऊ, कानपुर, इटावा, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, बस्ती, लखीमपुरखीरी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, शामली, बागपत, मुज्जफरनगर, सहारनपुर आदि जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत में सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। कल यानि बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं।

    आज हवा की गति में आएगा बदलाव

    मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हवा की गति में बदलाव आ सकता है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को हवा 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलेंगी। बारिश के आसार न के बराबर होने से किसानों को फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है, वहीं शहरवासी दिन में धूप से बचने के लिए अभी से इंतजाम करने लगे हैं।

    कानपुर में बढ़ रहा तापमान

    कानपुर में वहीं बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वही रात का न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर रहा। दिनभर उत्तर-पश्चिमी हवा 3.4 से 5.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि हवा में नमी का स्तर न्यूनतम 23 से अधिकतम 86 प्रतिशत के बीच बनी रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज, 27-28 फरवरी को होगी बारिश

    यह भी पढ़ें- 17 फरवरी का मौसम: यूपी-एमपी और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, आज और कल के लिए अलर्ट जारी