Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में लू का अलर्ट जारी, कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंचा; सावधानी बरतने की अपील

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 07:30 AM (IST)

    UP Weather Update उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। प्रयागराज ...और पढ़ें

    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. प्रयागराज सबसे गर्म रहा, लखनऊ का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा
    2. दिन में निकलना हुआ मुश्किल 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। रविवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर साफ नजर आने लगा। बलिया, फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, झांसी और हमीरपुर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

    प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, गोरखपुर, बलिया, चुर्क, फतेहपुर, सुल्तानपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ जैसे जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

    मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान है कि सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सात और आठ अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। इसमें गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं।

    लोगों को गर्मी औ लू से बचने की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। धूप में निकलते समय सिर ढकने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी गई है।

    पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 8 अप्रैल, मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    ये करें 

    • लू चलने पर बाहर निकलने से बचें 
    • पानी, नीबू शिकंजी, छाछ, ओआरएस घोल का सेवन अधिक करें 
    • ज्यादा देर तक धूप में ना खड़े हों 
    • सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज मास्क पहनकर बाहर निकलें 
    • छाता लेकर निकलें, शरीर को ढक कर रखें

    आगरा में लू की चेतावनी

    आगरा। भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। तीन दिन तक तेज धूप के साथ लू चलेगी, दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं, पिछले दो दिनों से दिन में तेज हवा चलने से वातावरण में धूल कण बढ़ने लगे हैं। इससे सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सांस उखड़ने लगी है। सांस लेने में परेशानी के साथ मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: आज से दिल्ली में चलेगी लू, तीन दिन का येलो अलर्ट; जानिए कब मिलेगी राहत

    ये भी पढ़ेंः Himachal Mausam: तपने लगे पहाड़, कई जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी; इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना