Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर समेत 42 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 07:46 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर और आगरा सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने ल ...और पढ़ें

    गोरखपुर में बारिश और हवा से मौसम सुहाना बना हुआ है। जागरण
    गोरखपुर में बारिश और हवा से मौसम सुहाना बना हुआ है। जागरण

    HighLights

    1. मौसम विभाग के मुताब‍िक, शुक्रवार तक बारिश का सिलसिला रहेगी जारी
    2. मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिन हल्की से भारी बारिश होगी

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास समेत 42 जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। गोरखपुर-आगरा सहित कई जिलों में इसकी शुरूआत हो गई है। गोरखपुर में देर रात से ही गरज चमक के साथ रह-रहकर बारिश हो रही है।

    इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल रही है। सोमवार और मंगलवार को तेज धूप होने के कारण लोग उमस से परेशान हुए लेकिन बुधवार को बादल और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया।

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिन हल्की से भारी बारिश होगी। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में खुल रहे मदरसे, विभाग को पता नहीं; खुला मामला तो मचा हड़कंप

    इन ज‍िलों में ज्‍यादा बार‍िश का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में अत्यधिक बरसात के पूर्वानुमान है। वहीं, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, बुंदेलखंड, झांसी और आसपास के जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

    इसे भी पढ़ें-घर से 250 KM दूर चोरी करने गए चोर, करंट की चपेट में आने से हुई मौत; साथी गिरफ्तार

    जरूरी न हो तो घर के बाहर न‍िकलने से बचें

    इन जिलों में तेज हवा भी चलने के आसार हैं। अगर जरूरी ना हो तो लोग बाहर निकलने से बचें। गुरुवार तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। शुक्रवार को धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

    खबरें और भी