यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी में फिर शुरू होगा बारिश और आंधी-तूफान का दौर, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
UP Weather Update यूपी में तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौ ...और पढ़ें

HighLights
- तेज हवाओं के चलने से गर्मी से राहत
- फिर से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश का अनुमान
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 मार्च के बीच मौसम अस्थिर रहेगा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather News: यूपी का मौसम नए रंग दिखा रहा है। होली के बाद से कभी तेज गर्मी का रूप दिखा तो कुछ घंटों में ही बारिश और ओले गिरने से तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर गया। मंगलवार को पूरे दिन सतही हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
यूपी के कुछ जिलों में वज्रपात होने की संभावना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 मार्च के बीच मौसम अस्थिर रहेगा। इन तीन दिनों में कुछ जिलों में गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विज्ञानियों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां वज्रपात और तेज हवाओं का प्रभाव पड़ सकता है।
.jpg)
दिन निकलने के साथ ही सूरज निकल रहा है।
आगरा में आज तेज हवा चलने के आसार
आगरा शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले दोपहर में तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही धूप निकली। हवा चलने से उसका असर कम रहा। दोपहर में आंशिक बादल भी छाए।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः Weather Update: 24 घंटे बाद पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज! आज कैसा रहेगा उत्तराखंड में दिन, देखें अपडेट
ये भी पढ़ेंः लाहुल स्पीति में हिमस्खलन की चपेट में आए दो लोग, ग्रामीणों ने हिम्मत दिखा बचाई जान; लोगों से सतर्क रहने की अपील
ये रहा तापमान
अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार बुधवार को तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दोपहर में तेज सतही हवा चलेगी।