Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update News: यूपी के 10 जिलों में मानसून की बारिश का अलर्ट, दो-तीन दिन में गर्मी से मिलेगी राहत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 09:15 AM (IST)

    Up Weather News मानसून ने किसानों को बेहद निराश किया है। सामान्य से कम बारिश होने पर यूपी के जिलों में गर्मी और उमस ने बेहाल किया है। मौसम विभाग का अन ...और पढ़ें

    weather update: लखनऊ समेत कई जिलों में आज से छिटपुट बारिश के आसार
    weather update: लखनऊ समेत कई जिलों में आज से छिटपुट बारिश के आसार

    HighLights

    1. एक जून से अभी तक सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश
    2. प्रदेश के 25 जिलों में छिटपुट बारिश होगी

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में मानसून की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। इस वजह से उमस और गर्मी बढ़ गई। लोगों को सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग द्वारा मंगलवार से राज्य के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

    अगले दो-तीन दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतनम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    दस से अधिक जिलों में बारिश के आसार

    मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब दस से अधिक जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा, प्रदेश के 25 जिलों में छिटपुट बारिश होगी। हालांकि, मौसम में बहुत बदलाव होता नहीं दिख रहा है।

    मानसून ने किया किसानों को निराश

    सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून ने किसानों को निराश किया है। कुछ जिलों में ही सामान्य वर्षा हो सकी। ज्यादातर जिलों में सूखा जैसे हालात हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक जून से अभी तक सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे सबसे ज्यादा धान की खेती को नुकसान है। हालांकि, अभी सितंबर माह के अंत तक बारिश होने के आसार लगाए जा रहे हैं।