Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 सप्ताह चलेगा नशामुक्त युवा अभियान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेज से शुरू हुई मुहिम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:56 PM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री मोदी के 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत यूपी के विश्वविद्यालयों में सजीव प्रसारण हुआ। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त युवा अभियान का यूपी में शुभारंभ।

    2. यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा, जागरूकता फैलाई जाएगी।

    3. छात्र-छात्राएं नशामुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू किए गए नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत रविवार को प्रदेश के सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उनके संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।

    उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और माय भारत के सहयोग से पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

    उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एनएसएस, माय भारत वॉलंटियर्स, शिक्षक और विद्यार्थी गांव-गांव तथा शहर-शहर तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएंगे। यह केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि अगले 100 सप्ताह तक चलने वाला जनआंदोलन होगा।

    प्रत्येक रविवार विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिक समाज की भागीदारी से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कुलपतियों, प्राचार्यों और शिक्षकों से अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, धर्म और राष्ट्रवाद की गूंज से साधेगी चुनावी सुर