Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 5 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य 5 करोड़ झंडे फहराना है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. अभियान 9 से 17 अगस्त तक, 5 करोड़ झंडे लक्ष्य।

    2. स्कूलों में कलाकृतियां, प्रतियोगिताएं, रैलियां होंगी आयोजित।

    3. स्वयं सहायता समूह बनाएंगे झंडे, शहीदों को स्मरण।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति नेे सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं जिलाधिकारियों को नौ से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिला स्तर पर इस आयोजन का समन्वय जिलाधिकारी करेंगे। जारी शासनादेश में हर घर तिरंगा अभियान को चरणबद्ध रूप से आयोजन के निर्देश दिए गए है। इस वर्ष पांच करोड़ झंडा फहराने का लक्ष्य है।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रथम चरण में छह से आठ अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कलाकृतियों से सजाया जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप मुख्य कार्यक्रम शैक्षणिक, संस्थानों, सरकारी भवनों, शापिंग माल, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, बस अड्डा, सार्वजनिक उद्यान आदि चिन्हित स्थानों पर किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों, कालेजों और सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    द्वितीय चरण नौ से 12 अगस्त के बीच होगा। जनपद के तकनीकी संस्थानों में जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित प्रतियोगिता करायी जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 26 जनवरी, 2027 को सम्मानित किया जाएगा।

    वंदे मातरम् का होगा सामूहिक गायन

    तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला तथा प्रदेश स्तरीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। तृतीय चरण दिनांक 13-15 अगस्त के मध्य चलेगा, जहां शिक्षण संस्थाओं में रैली आयोजित करायी जाएगी।

    शहीद स्थलों, स्मारकों पर पुलिस, पीएसी बैंड सुबह शाम देशप्रेम संबंधी गीतों की धुन का वादन करेंगे। जयवीर सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा को जनआंदोलन जन भागीदारी तथा राष्ट्र गौरव की भावना से आयोजित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में दो करोड़ झंडे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाया जाएगा। एक करोड़ झंडे शहरी क्षेत्र में समूहों के माध्यम से बनाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    जिलों में नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा रैली का आयोजन एवं रैली से पूर्व वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कराया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में विशेष आयोजन के तहत मेरठ, चौरी-चौरा, झांसी किला, बिठूर, रेजीडेंसी, बलिया, सुहेलदेव स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में होगी CISF बटालियन की स्थापना, जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलेंगे 22 करोड़ रुपये