Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में महिला उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा, UPSRLM और TATA पावर के बीच हुआ समझौता

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) और टाटा पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों की स्थापना के लिए ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. यूपीएसआरएलएम और टाटा पावर ने महिला उद्यमों हेतु किया समझौता।

    2. मिलेट कैफे, एग्रो प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित होंगी ग्रामीण क्षेत्रों में।

    3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में होगी वृद्धि।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में मिलेट कैफे, एग्रो प्रोसेसिंग आधारित इकाइयों और अन्य महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) और टाटा पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

    राज्य मिशन कार्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हुए इस एमओयू के तहत महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों और क्लस्टर स्तरीय संघों की संस्थागत क्षमता को मजबूत किया जाएगा। महिलाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण, उद्यमिता कौशल का विकास और उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    मिशन निदेशक यूपीएसआरएलएम दीपा रंजन ने बताया कि टाटा पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट के साथ यह साझेदारी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित करना है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि कर उन्हें लखपति महिला उद्यमी बनाने के अभियान की गति बढ़ाई जाएगी।

    टाटा पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी हिमल तिवारी ने कहा कि एमओयू के तहत महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त बनाने, स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा।

    इस दौरान अपर मिशन निदेशक जयंत यादव, संयुक्त मिशन निदेशक चंद्रशेखर, राज्य परियोजना प्रबंधक आचार्य शेखर, मिशन मैनेजर नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में अब सांप के काटने पर तुरंत मिलेगा इलाज, सभी PHC और CHC में मिलेगा एंटीवेनम इंजेक्शन 

    खबरें और भी