यूपी में लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 1957 पदों पर होगी भर्ती, 3 अगस्त तक होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के पदों में 20 नए पद जोड़कर कुल 1957 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। । ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार के 1957 पदों पर भर्ती।
उत्तर प्रदेश जल निगम में 20 नए पद जोड़े गए।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार भर्ती में 20 नए पद जोड़ दिए हैं। अब विभिन्न विभागों में कुल 1957 पदों पर मुख्य परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी।
पहले यह भर्ती 1937 पदों के लिए निकाली गई थी। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार, उत्तर प्रदेश जल निगम में सहायक लेखाकार के 20 पद शामिल किए गए हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन अगस्त है।
वहीं, शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा के लिए केवल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के अंकों के आधार पर पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
उधर, आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के आधार पर प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए पहले 6113 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था।
अब उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी और श्रवण शक्ति में ह्रास (हियरिंग इम्पेयर्ड) श्रेणी के रिक्त पदों के लिए 200 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करते हुए संशोधित कटआफ के साथ अनुपूरक चयन सूची भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।