Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ कैबिनेट को फैसला, लखनऊ के डॉ. लोहिया मेडिकल संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 18 May 2026 03:11 PM (IST)

    Yogi Adityanath Cabinet Approves: ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न कैबिनेट बैठक

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न कैबिनेट बैठक 

    HighLights

    1. महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 855 करोड़ 4 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृति

    2. चिकित्सा छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक और संसाधनों से युक्त शिक्षण वातावरण

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न कैबिनेट बैठक में लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 855 करोड़ 4 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि शहीद पथ पर गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के नवीन परिसर, में 1010 बेडेड मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर अस्पताल, नवीन ओपीडी ब्लॉक एवं टीचिंग ब्लॉक के निर्माण संबंधी परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कुल 1010 बेड स्थापित किए जाएंगे।
    खन्ना ने बताया कि इसके साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर उपचार व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक नया ओपीडी ब्लॉक भी बनाया जाएगा, जिससे प्रदेशवासियों को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, योगी कैबिनेट ने पिछड़ा वर्ग आयोग समेत 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    परियोजना के अंतर्गत 200 सीटों की क्षमता वाला नया टीचिंग ब्लॉक भी विकसित किया जाएगा। इससे चिकित्सा छात्रों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से युक्त शिक्षण वातावरण मिलेगा तथा मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन, ब्लैक लिस्ट में गरीबों से धांधली करने वाले 200 से अधिक अस्पताल

    इस नई चिकित्सा अवसंरचना के विकसित होने से गंभीर रोगियों को त्वरित और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों को भी राजधानी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।