Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर योगी सरकार का एक्शन, 84 संस्थान सील

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 08:29 AM (IST)

    लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध और असुरक्षित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। ...और पढ़ें

    अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई।

    अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ में मानकों के विपरीत बनी एक अवैध व्यावसायिक इमारत में सोमवार को हुए अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद सरकार ने प्रदेशभर में इस तरह के असुरक्षित भवनों के खिलाफ मंगलवार से अभियान छेड़ दिया है।

    कोचिंग संस्थानों की विशेष रूप से जांच शुरू हो गई है। अभियान के पहले ही दिन प्रदेशभर में 84 कोचिंग संस्थानों के भवन को सील किया गया है।

    इनमें एलन कोचिंग और खान सर कोचिंग जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इनमें कहीं अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले तो कहीं मानक के विपरीत निर्माण व निकासी उचित व्यवस्था नहीं मिली। कई संस्थानों को नोटिस भी दिया गया है।

    उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि कौन से संस्थान उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत हैं और कौन बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं।

    sanskrit school UP - 2026-06-23T092942.697

    अवैध पाए जाने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकरण होने भर से कोचिंग संस्थानों को राहत नहीं मिलेगी। पंजीकृत संस्थानों में भवन की मजबूती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास, साफ-सफाई जैसी जरूरी सुविधाओं की भी जांच होगी।

    खबरें और भी

    वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। शासनादेश के बाद मंगलवार को प्रदेश के बड़े शहरों में टीमों ने जांच अभियान चलाकर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में एक्शन, फायर NOC के बिना संचालित 62 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम ने 48 इमारतें सील की हैं। इन कोचिंगों में नामी एलन कोचिंग भी कार्रवाई के दायरे में आई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने करीब 40 कोचिंग संस्थानों की जांच की।

    फैसल खान (खान सर) द्वारा संचालित खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान, खान आइएएस कोचिंग के साथ ही पितृ छाया कोचिंग को भी सील कर दिया। मुजफ्फरनगर में 10 कोचिंग सेंटर को सील किया गया है, जबकि सात को नोटिस जारी किए गए हैं।

    सहारनपुर में छह कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं। बुलंदशहर में 11 कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया, खामियां मिलने पर 10 को नोटिस जारी किया गया है। मेरठ में 25 सेंटर का निरीक्षण किया, अभी कार्रवाई नहीं हुई है। बिजनौर, बागपत व शामली में भी अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों व अन्य भवनों का निरीक्षण किया।

    यह भी पढ़ें- ताख पर सुरक्षा नियम, नोएडा में हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटरों में 20 की जांच; दो सील