Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भैरहवा भंसार में भारतीय एजेंटों का प्रवेश बंद, राजस्व चोरी पर लगाम लगाने की कवायद

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:25 AM (IST)

    भैरहवा भंसार कार्यालय ने राजस्व चोरी रोकने के लिए भारतीय एजेंटों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, अब केवल नेपाली नागरिकों को ही पास मिलेगा। यह निर्णय काठमा ...और पढ़ें

    भैरहवा स्थित भंसार (कस्टम) कार्यालय। जागरण

     भैरहवा स्थित भंसार (कस्टम) कार्यालय। जागरण

    HighLights

    1. भैरहवा भंसार में भारतीय एजेंटों के प्रवेश पर रोक।

    2. राजस्व चोरी और शुल्क अनियमितताओं को रोकने का लक्ष्य।

    3. केवल नेपाली नागरिकों को ही मिलेगा प्रवेश पास।

    संवाद सूत्र, सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा स्थित भंसार (कस्टम) कार्यालय ने राजस्व चोरी और शुल्क संबंधी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब राजस्व संबंधी कार्यों के लिए केवल नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश पास जारी किया जाएगा।

    भारतीय एजेंटों के भंसार कार्यालय भवन में प्रवेश पर रोक आज से लागू कर दी गई है। इस निर्णय का असर भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम कार्यों से जुड़े एजेंटों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ने की संभावना है। भंसार कार्यालय के एजेंट संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में कस्टम ड्यूटी चोरी और शुल्क छूट से जुड़े मामलों की शिकायतें बढ़ी हैं।

    आरोप है कि कुछ भारतीय नागरिक कथित रूप से अनियमितताओं में शामिल होने के बाद भारत लौट जाते हैं, जिससे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना कठिन हो जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा दोहरी नागरिकता का लाभ उठाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। ऐसे मामलों की भी सत्यापन प्रक्रिया कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका

    संघ के अनुसार, यदि कोई नेपाली नागरिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नेपाल के कानून के तहत कार्रवाई करना आसान होता है। इसी आधार पर यह व्यवस्था लागू की गई है कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए केवल नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश पास जारी किया जाए।

    खबरें और भी

    भैरहवा भंसार कार्यालय के प्रमुख हरिहर पौडेल ने बताया कि काठमांडू स्थित भंसार विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय एजेंटों को अब भंसार भवन के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और नए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।