भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया पूर्व अमेरिकी नेवी सील्स जॉर्डन निकला ब्रिटिश नागरिक, 14 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
पूर्व अमेरिकी नेवी सील्स जार्डन ब्राउन, जिसे भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया था, अब ब्रिटिश नागरिक निकला है। पुलिस जांच में उसका असली नाम जार्डन जोसेफ पी ...और पढ़ें

जार्डन ब्राउन। जागरण आर्काइव
HighLights
पूर्व अमेरिकी नेवी सील्स जार्डन ब्राउन ब्रिटिश नागरिक निकला।
उसका असली नाम जार्डन जोसेफ पीटर फीटज पैट्रिक है।
वह 14 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। बिना पासपोर्ट, वीजा के भारत से नेपाल जाते समय पकड़ा गया पूर्व अमेरिकी नेवी सील्स जार्डन ब्राउन अब तक खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बता रहा था, लेकिन पुलिस जांच में उसके ब्रिटेन का नागरिक होने की पुष्टि हो रही है। जांच में उसका पूरा नाम जार्डन जोसेफ पीटर फीटज पैट्रिक सामने आया है। उसे ब्रिटेन के न्यूनेटोन शहर का निवासी बताया जा रहा है।
इसके विपरीत उसने लोगन मिलर के नाम से खुद को अमेरिका का नागरिक बताते हुए कैलिफोर्निया में ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया था। पुलिस जांच में जार्डन के करीब 14 वर्ष से अलग-अलग देशों की पुलिस को चकमा देकर रहने की बात सामने आई है। 12 सितंबर, 2012 को थाईलैंड पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था।
कुछ दिन जेल में रहने के बाद उसे ब्रिटेन भेजा जा रहा था, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद वह अलग-अलग देशों में रहते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा। पूछताछ में उसने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की बात भी स्वीकार की है।
31 अक्टूबर 2025 को बिना वीजा दिल्ली में पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई थी। महराजगंज में सोनौली के पास भारतीय सीमा क्षेत्र में एसएसबी द्वारा पकड़े जाने पर उसने खुद को कैलिफोर्निया का निवासी और अमेरिकी नेवी सील्स का पूर्व सैनिक बताया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जार्डन ब्राउन भेजा गया जेल, बयानों की पड़ताल में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
उसने खुद को ऑनलाइन रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए 70 देशों की यात्रा करने की बात भी कही थी। विवेचना कर रहे भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने जार्डन के संबंध में जानकारी के लिए अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखा था।