Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के लिए भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त तेज

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:03 PM (IST)

    नेपाल से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। पुलिस और एसएसबी संयुक्त गश्त के साथ सीसीटीवी से नि ...और पढ़ें

    सोनौली सीमा पर गश्त करते एसएसबी, पुलिस व प्रशासन की टीम। जागरण

    सोनौली सीमा पर गश्त करते एसएसबी, पुलिस व प्रशासन की टीम। जागरण

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर कांवड़ यात्रा हेतु सुरक्षा हाई अलर्ट पर।

    2. पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त व निगरानी तेज।

    3. यात्रियों के पहचान दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है।

    संवाद सूत्र, सोनौली। नेपाल से गुरुवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने सीमा की पगडंडियों, संवेदनशील स्थलों और आवागमन वाले मार्गों पर संयुक्त गश्त तेज कर दी है।

    वहीं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सीमा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार शाम उपजिलाधिकारी नौतनवा कुणाल, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

    अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कराई। संयुक्त टीम ने पैदल गश्त कर सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा और सावन माह को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में 11.90 करोड़ से जिले में बनेंगे नौ पुल, सुगम होगा आवागमन

    नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा, एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल सिंह, चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

    खबरें और भी