महराजगंज में 11.90 करोड़ से जिले में बनेंगे नौ पुल, सुगम होगा आवागमन
शासन ने महराजगंज जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 11.90 करोड़ रुपये की लागत से नौ पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
महराजगंज में 11.90 करोड़ की लागत से नौ पुल बनेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा।
दूरस्थ सोहगीबरवा सहित कई इलाकों को मिलेगा लाभ।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन ने महराजगंज जिले में नौ पुल निर्माण परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 11 करोड़ 90 लाख 48 हजार रुपये है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दौरान संपर्क बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।
स्वीकृत परियोजनाओं में रामगढ़वा गांव के भरगाई टोला में झरही नाला पर पांच मीटर का लघु सेतु, मौन नाले के बगहवां बाबा स्थान पर पांच मीटर का लघु सेतु, परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर तसकरा के पास तीन गुणे पांच मीटर का आरसीसी लघु सेतु, परतावल-पुरैना मार्ग के पांच किमी दूरी पर दो गुणे छह मीटर का लघु सेतु, सोहगीबरवा-बभनवां टोला मार्ग पर तीन गुणे पांच मीटर का बाक्स कलवर्ट, सोहगीबरवा संपर्क मार्ग पर दो गुणे तीन मीटर का बाक्स कलवर्ट, चौपरिया-बांसपार मार्ग पर दो गुणे तीन मीटर का लघु सेतु, चटिया-करजहा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर तीन गुणे दो मीटर का लघु सेतु तथा सीएसएनटीएन मार्ग पर एक लघु सेतु शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल तक फैला नशे का सिंडिकेट, सीमा पर लगातार पकड़ी जा रही नशीली दवा की खेप
सभी परियोजनाओं में पहुंच मार्ग और आवश्यक सुरक्षा कार्य भी कराए जाएंगे।

AI Image
शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद सभी स्वीकृत पुल निर्माण परियोजनाओं को शीघ्र कराने की कार्रवाई की जाएगी। इन पुलों के निर्माण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और वर्षा के दौरान होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। विशेष रूप से सोहगीबरवा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।
-महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी