Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कड़े सुरक्षा घेरे में कोर्ट पहुंचा भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी जार्डन, पुलिस ने ली राहत की सांस

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:13 AM (IST)

    अमेरिकी नागरिक जार्डन ब्राउन की महराजगंज न्यायालय में पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर हर गतिविधि पर प ...और पढ़ें

    अमेरिकी नागरिक जार्डन ब्राउन। जागरण

    अमेरिकी नागरिक जार्डन ब्राउन। जागरण

    HighLights

    1. जार्डन ब्राउन की पेशी पर महराजगंज में कड़ी सुरक्षा।

    2. न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस।

    3. भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया था अमेरिकी नागरिक।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर बीते दिनों पकड़े गए अमेरिकी नागरिक जार्डन ब्राउन की शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के दौरान जिला मुख्यालय पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और खुफिया इकाइयों के जवान तैनात थे।

    सुबह से ही न्यायालय परिसर के आसपास चौक-चौबंद व्यवस्था थी। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली और आने-जाने वालों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था।

    जार्डन ब्राउन को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन से अदालत लाया गया। वाहन के आगे-पीछे पुलिस का सुरक्षा घेरा रहा। जैसे ही वह कोर्ट परिसर पहुंचा, वहां मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं। कई लोग उसे देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए, लेकिन पुलिस ने किसी को भी सुरक्षा घेरे के पास जाने की अनुमति नहीं दी। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क मुद्रा में तैनात रहे।

    दरअसल, अमेरिकी नागरिक जार्डन ब्राउन को 11 जुलाई को भारत-नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया था। मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी पूरी सतर्कता बरत रही हैं। पेशी के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम चर्चा का विषय बने रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व नेवी सील जॉर्डन ब्राउन ने की महराजगंज जेल से भागने की कोशिश, NIA कर सकती है पूछताछ

    पुलिस ने न्यायालय परिसर के आसपास भी गश्त बढ़ा दी थी और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। पेशी पूरी होने के बाद जार्डन ब्राउन को उसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस ले जाया गया। उसके अदालत से निकलते ही पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने जिले में दिनभर हलचल बनाए रखी।