Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियाे कांफ्रेसिंग के जरिए जार्डन ब्राउन की महराजगंज कोर्ट में हुई पेशी, बढ़ाई गई धारा

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 12:32 AM (IST)

    भारत से नेपाल अनाधिकृत रूप से जाते पकड़े गए जार्डन ब्राउन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। ...और पढ़ें

    जार्डन ब्राउन

    जार्डन ब्राउन

    HighLights

    1. जार्डन ब्राउन को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश किया गया।

    2. फर्जी दस्तावेजों के लिए उस पर नई धाराएं लगाई गईं।

    3. न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, अगली सुनवाई 6 अगस्त को।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। भारत से अनाधिकृत रूप से नेपाल जाते समय सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौकी के पास 11 जुलाई को पकड़े गए जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैट्रिक उर्फ जार्डन ब्राउन को शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

    सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई अब छह अगस्त को होगी। रिमांड पर लेने के दौरान हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध पूर्व में दर्ज आव्रजन व विदेशी अधिनियम की धारा में अब बढ़ोत्तरी करते हुए रूप या पहचान बदल कर धोखाधड़ी करने, जाली दस्तावेज जानते हुए भी अपने पास रखने व जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करने की भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं बढ़ाई हैं।

    पुलिस जांच में आरोपित ने बताया कि उसका सही नाम जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैट्रिक पुत्र एलेन फिट्जपैट्रिक निवासी न्यूनेटन ब्रिटेन है। पूछताछ के दौरान उसने सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए अपना नाम जार्डन ब्राउन, लोगन मिलर और लोगन नेला बताया था।

    आरोपित ने लोगन मिलर नाम से अमेरिका के न्यू जर्सी का एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया था। जार्डन ने पुलिस कस्टडी के दौरान अपना फर्जी लाइसेंस असली बताकर प्रस्तुत किया। उसने अपने मोबाइल कवर में इस कूट रचित ड्राइविंग लाइसेंस को छिपाकर रखा था।

    खबरें और भी

    जार्डन को 11 जुलाई को पकड़े जाने के बाद एसएसबी ने पूछताछ के बाद सोनौली कोतवाली पुलिस को सौंपा था। उसके विरुद्ध कोतवाली में 21/23 आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 के तहत अभियाेग पंजीकृत कर जांच की जा रही थी। अब

    धारा में बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस अपनी विवेचना को आगे बढ़ाएगी। जेल अधीक्षक वीके गौतम ने बताया कि वीडियाे कांफ्रेसिंग के माध्यम जार्डन ब्राउन की पेशी हुई है। छह अगस्त को पुन: सुनवाई की तिथि न्यायालय द्वारा तय की गई है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में ट्रेलर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम