महराजगंज में पैतृक जमीन के टुकड़े के लिए ससुर का कत्ल, शिक्षामित्र बहू हिरासत में
महराजगंज के आनंदनगर में पैतृक भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग सच्चा राम गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की शिक्षामित्र बहू शोभा ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। जागरण
HighLights
बुजुर्ग सच्चा राम गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या।
पैतृक भूमि विवाद में बहू शोभा गुप्ता हिरासत में।
महराजगंज के सोनबरसा गांव में दहशत का माहौल।
जागरण संवाददाता, आनंदनगर, (महराजगंज)। भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह 6.30 बजे बुजुर्ग का रक्तरंजित शव घर के बाहर मिला। शव पर कई स्थानों पर गहरे घाव मिले हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में मृतक की शिक्षामित्र बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 70 वर्षीय सच्चा राम गुप्ता का अपनी बहू शोभा गुप्ता से पैतृक भूमि को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी और विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शोभा गुप्ता आए दिन सच्चा राम गुप्ता को धमकी देती थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव के लोगों ने सच्चा राम गुप्ता का शव घर के बाहर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
-1785469893409.jpg)
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। जागरण
सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- महराजगंज में खाद तस्करी पर कार्रवाई, 70 बोरी यूरिया लदी पिकअप बरामद; गोरखपुर का ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की बहू शोभा गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है। शोभा गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।