Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज को 5 नए पुलों की सौगात, योगी सरकार ने पूरी की लंबे समय से की जा रही मांग 

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 06:07 PM (IST)

    महराजगंज को 5 नए पुलों की सौगात मिली है, जिसमें रोहिन नदी पर झरुआ घाट सेतु प्रमुख है। कुल 305.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए 2025-26 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति जताया आभार

    2. रोहिन नदी पर 305.18 लाख की लागत से होगा सेतु निर्माण, 2025-26 में 61.04 लाख का बजट जारी


    जागरण संवाददाता, महराजगंज। राज्य योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा गोरखपुर क्षेत्र में स्वीकृत 14 लघु सेतुओं में महराजगंज जनपद को बड़ी सौगात मिली है। जिले को पांच पुलों की सौगात मिली है।

    जिले की सबसे प्रमुख परियोजना भगवानपुर-अमहवां झरुआ घाट पर प्रस्तावित सेतु निर्माण की है, जिसे प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। पुल निर्माण की स्वीकृति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार जताया है।

    झरुआ घाट पर रोहिन नदी के ऊपर बॉक्स कलवर्ट सेतु, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त संपर्क मार्ग निर्माण के लिए कुल 305.18 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए 61.04 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके निर्माण से चन्नेपुर, भगवानपुर, बसंतपुर, राजापुर सहित रोहिन नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के समय नदी पार करने में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा।

    इसके अलावा महराजगंज जनपद में चार अन्य लघु सेतु निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर 94.82 लाख रुपये (18.96 लाख आवंटन), चटिया-करजहा मार्ग पर 49.36 लाख रुपये (9.87 लाख आवंटन), हनुमानगढ़ी-भिटौली मार्ग पर 66.14 लाख रुपये (13.23 लाख आवंटन) तथा सीएसएनटीएन मार्ग (किमी-6) पर 174.60 लाख रुपये (34.92 लाख आवंटन) की परियोजनाएं शामिल हैं।

    इन सभी योजनाओं से जिले के संपर्क मार्गों का विस्तार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा बेहतर होगी। झरुआ घाट सेतु निर्माण की स्वीकृति पर पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज के प्रति आभार व्यक्त किया है। पलटू यादव, दिलीप चौधरी, नरेंद्र सिंह, रामसेवक जायसवाल और ब्रह्मानंद सहित कई लोगों ने कहा कि यह सेतु क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    खबरें और भी

    पुल निर्माण की स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री को जताया आभार

    नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के झरुआ घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति पर नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। विधायक ने कहा कि पुल न हाेने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था।

    इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए निर्देशित किया था। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल कर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। पुल निर्माण की स्वीकृति व धन अवमुक्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि भगवानपुर अमहवा झरुआ घाट पर पुल निर्माण होने से स्थानीय लोगाें को सहूलियत होगी। स्थानीय लोगाें द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हुई है।

     

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में माध्यमिक विद्यालयों में 15 अप्रैल से होगी AI की पढ़ाई, इन छात्रों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग