Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में माध्यमिक विद्यालयों में 15 अप्रैल से होगी AI की पढ़ाई, इन छात्रों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 03:59 PM (IST)

    महराजगंज के माध्यमिक विद्यालयों में अब 11वीं और 12वीं के छात्रों को AI की पढ़ाई कराई जाएगी। 15 अप्रैल से शुरू होने वाला यह 20 घंटे का निःशुल्क कोर्स छ ...और पढ़ें

    माध्यमिक विद्यालयों में AI की पढ़ाई शुरू। AI जेनेरेटेड फोटो

    माध्यमिक विद्यालयों में AI की पढ़ाई शुरू। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए जिले में एआई अवेयरनेस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत 15 अप्रैल से 20 घंटे का निश्शुल्क कोर्स संचालित होगा।

    जिले में वर्तमान में 29 राजकीय, 39 वित्तपोषित और कुल 279 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संचालित हैं, जिनमें डेढ़ लाख से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस व्यापक छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी की गई है।

    यह कोर्स महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर तथा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के सहयोग से संचालित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना है।

    प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणा, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम की समझ, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, इमेज रिकग्निशन और ऑटोमेशन टूल्स के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल एथिक्स, साइबर सुरक्षा और एआई के जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि यह कोर्स छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ-साथ आईटी, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने की मजबूत नींव तैयार करेगा। साथ ही विद्यार्थी एआई का सही उपयोग और प्रभावी प्रॉम्प्ट लिखने की कला सीखकर अपनी समझ और रचनात्मकता को भी विकसित कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- जीआईसी में 16 अप्रैल को लगेगा पुस्तक मेला, सस्ती दरों पर मिलेंगी बोर्ड की पुस्तकें

    यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में पोषाहार वितरण में लापरवाही, 49 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जवाब-तलब