श्रावस्ती में पोषाहार वितरण में लापरवाही, 49 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जवाब-तलब
श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में पोषाहार वितरण में लापरवाही पर 49 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीडीपीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में लापरवाही बरतने वाले वाली 49 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सीडीपीओ ने कारण बताओ नोटिस भेज कर दो दिन में जवाब मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और विकास के लिए कार्य करता है। यह विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अनुपूरक पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और पूर्व-विद्यालय शिक्षा प्रदान करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण और मातृ एवं शिशु मृत्युदर को कम करना है। विभाग ने जनवरी 2025 में लाभार्थियों में पोषाहार वितरण की नई व्यवस्था करते हुए चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) के माध्यम से पोषाहार वितरण के निर्देश दिए थे।
इसके तहत सभी लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा प्रमाणीकरण कर पोषाहार वितरण किया जाना था। विभाग के काफी कोशिशों के बाद यह व्यवस्था परवान नहीं चढ़ पा रही है। नेटवर्क की समस्या तो कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही इसके आड़े आ रही हैं। इससे विभाग का उद्देश्य पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जहानाबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों में RO-LED खरीद पर सवाल, सेविकाओं से मांगा जा रहा चेक
13 अप्रैल को गिलौला सीडीपीओ श्यामू सिंह ने पोषाहार वितरण में लापरवाही बरतने वाली 49 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा है। सीडीपीओ ने बताया की शून्य तथा कम प्रतिशत कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूची जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी।