Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में पत्नी की हत्या के सात दिन बाद पति की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

    महराजगंज में पत्नी की हत्या के एक सप्ताह बाद पति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या मान रही है, हालांकि मामले क ...और पढ़ें

    शिवनारायण की फाइल फोटोl

    शिवनारायण की फाइल फोटोl

    HighLights

    1. पत्नी की हत्या के एक सप्ताह बाद पति का शव मिला।

    2. पति मानसिक रूप से परेशान था, फंदे से लटका पाया गया।

    3. पुलिस इसे आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, हरपुर तिवारी, (महराजगंज)। दरवाजे के बाहर बरामदे में सो रही पत्नी की हुई हत्या के एक सप्ताह बाद गुरुवार को पति का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान शव का पोस्टमार्टम कराने का कुछ स्वजन विरोध करने लगे, जिससे स्वजन और पुलिस के बीच करीब एक घंटे तक नोकझोंक होती रही। काफी मशक्कत के बाद स्वजन राजी हुए। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

    श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी में 23 की रात आपसी विवाद को लेकर गांव के ही दो युवकों ने रुकमीना की लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आरोपित अजय साहनी और भरथरी जेल में बंद है। पत्नी की हत्या के बाद से उसके पति शिवनारायण गहरे सदमे में थे और मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे।

    गुरुवार की सुबह 11 बजे शिवनारायण घर पर मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों से बातचीत करते रहे। दो अगस्त को रुकमीना का दसगातर होना था, जिसकी तैयारियां स्वजन कर रहे थे। इसी बीच वह कुछ देर के लिए अपने कमरे में चले गए। काफी समय तक बाहर नहीं निकलने पर उनकी बेटी आरती उन्हें बुलाने कमरे में पहुंची। कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

    शिवनारायण का शव फंदे से लटका था। बेटी की चीख सुनकर अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में स्वजन उन्हें पनियरा में निजी चिकित्सक के वहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त तेज

    घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया के दौरान कुछ स्वजन इसका विरोध करने लगे, जिससे पुलिस और स्वजन के बीच कहासुनी भी हुई।

    श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पत्नी की मृत्यु बाद से शिवनारायण मानसिक तनाव और अवसाद में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।