Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज इंडेन गैस एजेंसी विवाद, मालिक समेत चार पर क्रॉस FIR, मामला गरमाया

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 03:15 PM (IST)

    आनंदनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला अब गरमा गया है। घटना के पांच दिन बाद, वायरल वीडियो और दूसरे पक् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, आनंदनगर। पांच दिन पूर्व आनंदनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं और कर्मियों के बीच हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर गैस एजेंसी के मालिक समेत चार लोगों के विरुद्ध क्रास एफआइआर दर्ज कर ली है। इससे पहले एजेंसी प्रबंधक की शिकायत पर चार नामजद समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

    घटनाक्रम के अनुसार, नौ अप्रैल को विश्रामपुर चौराहे के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना के बाद 11 अप्रैल को एजेंसी प्रबंधक राधेश्याम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिलिंडर वितरण के दौरान कुछ लोग जबरन एजेंसी परिसर में घुस आए और सिलिंडर लेने का प्रयास करने लगे। तहरीर के आधार पर फरेंदा पुलिस ने सिधवारी निवासी राघवेंद्र, जयप्रकाश, लवकुश चौरसिया और नीरज साहनी समेत आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

    इसी बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है, हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें- भूमि दिलाने के नाम पर सैनिक से 8.5 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    सिधवारी निवासी राघवेंद्र की तहरीर पर गैस एजेंसी के मालिक अरविंद जायसवाल, प्रबंधक राधेश्याम यादव, आर्यन जायसवाल और अनिल पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

    थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    खबरें और भी