Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि दिलाने के नाम पर सैनिक से 8.5 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 06:11 PM (IST)

    महराजगंज में एक सैनिक से भूमि दिलाने के नाम पर 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. सैनिक से भूमि दिलाने के नाम पर 8.50 लाख की ठगी।

    2. विनोद सिंह यादव के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

    3. पुलिस बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। भूमि दिलाने के नाम पर एक सैनिक से 8.50 लाख रुपये धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने रुद्रापुर महुअवा निवासी विनोद सिंह यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना अंतर्गत सिंघोरिया निवासी प्रभात सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पुलिस को दिए तहरीर में उनका आरोप है कि विनोद सिंह ने पांच डिसीमिल भूमि दिखाकर 12 लाख रुपये में सौदा तय कराया। विश्वास में आकर पीड़ित ने 18 मई 2024 को 8.50 लाख रुपये का चेक दे दिया, जो आरोपित के खाते में भुगतान भी हो गया।

    इसके बाद आरोपित लगातार टालमटोल करता रहा और न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई, न ही रुपया वापस किया। आरोप है कि जब उसने रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपित ने जानमाल की धमकी भी दी।

    उन्होंने बताया कि वे लोन लेकर दिए गए रुपये का ब्याज अब भी चुका रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज को 5 नए पुलों की सौगात, योगी सरकार ने पूरी की लंबे समय से की जा रही मांग