Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में युवक की संदिग्ध मौत, रात में पत्नी से हुआ था झगड़ा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:32 AM (GMT+05:30)

    महराजगंज के कोल्हुई में एक 35 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी के अनुसार, पति नशे का आदी था और रात में विवाद के बाद सुबह उसका ...और पढ़ें

    दिनेश प्रजापति की फाइल फोटो।

    दिनेश प्रजापति की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. कोल्हुई में 35 वर्षीय युवक की रहस्यमय मौत।

    2. पत्नी ने बताया पति था नशे का आदी।

    3. रात में विवाद के बाद सुबह मिला शव।

    संवाद सूत्र, कोल्हुई, (महराजगंज)। रहस्मय परिस्थितियों में शुक्रवार की भोर में एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोल्हुई कस्बे के चंदनपुर गली मोहल्ले निवासी दिनेश प्रजापति बढ़ई गिरी का काम करता था।

    पत्नी चानमति ने बताया कि पति नशे का आदि था। इसे लेकर आए दिन विवाद होता था। गुरुवार को भी शराब पीने से मना करने पर वह विवाद पर उतारू हो गया। जिसके कारण वह बच्चों को लेकर घर की छत पर सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह सात बजे जब नीचे घर में पहुंची तो पति का शव पंखे से लटका मिला।

    स्वजन ने तत्काल दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में टैक्सपेयर निकलीं 44 निराश्रित महिलाएं, 25 की पेंशन पर लगी रोक

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर शव फर्श पर रखा था। मामले की जांच की जा रही है।