Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में टैक्सपेयर निकलीं 44 निराश्रित महिलाएं, 25 की पेंशन पर लगी रोक

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:35 PM (IST)

    महराजगंज में निराश्रित महिला पेंशन योजना के सत्यापन में अनियमितता सामने आई है, जहां 61,546 लाभार्थियों में से 44 महिलाएं आयकरदाता पाई गईं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. महराजगंज में 44 निराश्रित महिलाएं आयकरदाता पाई गईं।

    2. आयकर विभाग के डेटा से पेंशन योजना में अनियमितता उजागर।

    3. 25 महिलाओं की पेंशन रोकी गई, वसूली की भी तैयारी।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों के सत्यापन में जिले में भी अनियमितता सामने आई है। आयकर विभाग से प्राप्त डाटा के मिलान में 61,546 लाभार्थियों में से 44 महिलाएं आयकरदाता श्रेणी में पाई गई हैं। जिला प्रोबेशन विभाग ने इन सभी का सत्यापन शुरू करा दिया है। जांच पूरी होने के बाद अब तक 25 महिलाओं की पेंशन पर रोक लगा दी गई है, जबकि शेष लाभार्थियों का सत्यापन जारी है।

    जिले में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 61,546 महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र महिलाओं को ही पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। आधार से जुड़े डाटा के आधार पर आयकर विभाग ने आयकरदाता लाभार्थियों की सूची जिला प्रोबेशन विभाग को उपलब्ध कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू कराई गई।

    25 लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई

    विभागीय अधिकारियों के अनुसार सूची में शामिल महिलाओं का घर-घर जाकर सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान कई लाभार्थी शपथपत्र देकर यह दावा कर रही हैं, कि वे स्वयं आयकरदाता नहीं हैं। कुछ मामलों में परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल किए जाने या बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय कारणों से उनका नाम सूची में शामिल होने की बात सामने आई है। ऐसे मामलों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

    जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि आयकर विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक जांच में 25 लाभार्थियों की पेंशन रोक दी गई है, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है, कुछ लाभार्थियों ने शपथपत्र देकर स्वयं के आयकरदाता न होने का भी बयान दिया है।

    खबरें और भी

    जो भी लाभार्थी अपात्र पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार पेंशन बंद करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वसूली (रिकवरी) की कार्रवाई भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में नई रेल लाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, अंडरपास बनकर तैयार; पुलों का काम भी हुआ तेज