Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में नेपाली युवती ने पेड़ पर चढ़कर दी सुसाइड करने की धमकी, स्काई लिफ्टर से उतारा गया नीचे

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:02 PM (IST)

    महराजगंज में एक नेपाली युवती ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने स्काई लिफ्टर की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उ ...और पढ़ें

    पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती ने दी आत्महत्या की धमकी।

    पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती ने दी आत्महत्या की धमकी।

    HighLights

    1. नेपाली युवती ने महराजगंज में पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी।

    2. पुलिस और नगर पंचायत ने स्काई लिफ्टर से युवती को सुरक्षित उतारा।

    3. युवती की पहचान पूनम चौधरी के रूप में, बेलहिया पुलिस को सौंपा।

    संवाद सूत्र, चौक बाजार। नगर पंचायत कार्यालय के समीप महराजगंज मार्ग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाल की एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई और फंदा लगाकर आत्महत्या की धमकी देने लगी। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने घंटे भर मानौव्वल की। बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। इस दौरान स्काई लिफ्टर मंगाकर उसे किसी तरह से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

    गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे के नगर पंचायत कार्यालय के समीप सड़क किनारे एक युवती पेड़ पर चढ़ गई। इसके बाद पेड़ की मजबूत डाल पर कपड़े का फंदा तैयार कर लिया और कुछ देर के लिए उसे अपने गले में भी डाल लिया।

    यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। किसी भी क्षण अनहोनी की आशंका से आसपास के दुकानदार, राहगीर और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए, जिससे सड़क के दोनों ओर भीड़ लग गई।

    सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत चौक के वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव ने तत्काल स्काई लिफ्टर मंगाने की व्यवस्था कराई।

    इस बीच पुलिसकर्मियों और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने लगातार युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उसका व्यवहार असामान्य लग रहा था और वह बार-बार अपनी जान देने की बात कह रही थी।

    खबरें और भी

    एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद स्काई लिफ्टर की मदद से पुलिस और नगर पंचायत की टीम युवती तक पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक उसे पेड़ से सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवती के सुरक्षित नीचे आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और बड़ी अनहोनी टल गई।

    चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवती की पहचान नेपाल के विराटनगर क्षेत्र स्थित मोरंग जिले की निवासी पूनम चौधरी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया वह नशे की हालत में प्रतीत हो रही थी। पूछताछ के दौरान वह आत्मघाती कदम उठाने का स्पष्ट कारण नहीं बता सकी। युवती को बेलहिया थाने की पुलिस को सिपुर्द कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई