Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में मिला चौथा स्थान

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून रिपोर्ट में महराजगंज ने संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जो मई के 10वें स्थान से बड़ी छलांग है। ...और पढ़ें

    जिलाधिकारी कार्यालय महराजगंज । जागरण

    जिलाधिकारी कार्यालय महराजगंज । जागरण

    HighLights

    1. जून की रिपोर्ट में संयुक्त रैंकिंग में चौथा स्थान।

    2. राजस्व कार्यों में जिले ने हासिल की तीसरी रैंक।

    3. विकास कार्यों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून माह की रिपोर्ट में महराजगंज ने संयुक्त रैंकिंग में शानदार वापसी करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। मई माह में प्रदेश में 10वें स्थान पर रहने वाला जनपद छह स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष पांच जिलों में शामिल हो गया। हालांकि इस दौरान विकास कार्यों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर जिले ने संयुक्त रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया।

    जून माह की रिपोर्ट के अनुसार महराजगंज को संयुक्त रूप से 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। राजस्व कार्यों में जिले ने 100 में से 91.10 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है, जो जिले के अब तक के बेहतर प्रदर्शनों में शामिल है।

    वहीं विकास कार्यों में जिले को 93.30 प्रतिशत अंक मिले हैं, जिसके आधार पर प्रदेश में 33वां स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले मई माह की रिपोर्ट में महराजगंज को संयुक्त रूप से 92.30 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 10वां स्थान मिला था। उस समय विकास कार्यों में 95.50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं तथा राजस्व कार्यों में 88 प्रतिशत अंक के साथ 14वीं रैंक प्राप्त हुई थी।

    यह भी पढ़ें- नेपाल भंसार की धीमी प्रक्रिया से नहीं मिल रही राहत, सड़क पर रात गुजार रहे चालक

    जून की रिपोर्ट में संयुक्त रैंकिंग और राजस्व प्रदर्शन में सुधार हुआ है, जबकि विकास कार्यों की रैंकिंग में अपेक्षाकृत गिरावट आई है। यदि वर्ष 2026 की माहवार रैंकिंग पर नजर डालें तो जनवरी में महराजगंज संयुक्त रूप से आठवें, फरवरी में 11वें, मार्च में 13वें, अप्रैल में छठे, मई में 10वें तथा अब जून में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इससे स्पष्ट है कि जिले ने एक बार फिर शीर्ष जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    image - 2026-07-10T153335.917
    AI Image.


    जिले की रैंकिंग में सुधार सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं की नियमित समीक्षा और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य आगामी महीनों में भी जनपद के प्रदर्शन को और बेहतर बनाए रखना है।

    -

    -महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज