विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में बेकाबू पिकअप ने दुकान में मचाई तबाही, दो की हालत गंभीर

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:44 AM (IST)

महराजगंज के बहदुरी कस्बे में एक बेकाबू पिकअप पहले वाहन से टकराई और फिर पान-चाय की दुकान में जा घुसी। ...और पढ़ें

वाहन के पार्ट को गैस कटर से काट कर दोनों घायलों को निकाला गया बाहर। जागरण

वाहन के पार्ट को गैस कटर से काट कर दोनों घायलों को निकाला गया बाहर। जागरण

HighLights

  1. बेकाबू पिकअप दुकान में घुसी, चालक-मालिक गंभीर घायल।

  2. गैस कटर का उपयोग कर घायलों को बाहर निकाला।

  3. महराजगंज के बहदुरी कस्बे में हुई यह दुर्घटना।

संवाद सूत्र (कोल्हुई) महराजगंज। बेकाबू पिकअप शनिवार की सुबह एक वाहन से टकराने के बाद बहदुरी कस्बे में पान व चाय की दुकान में घुस गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में पिकअप का चालक और वाहन स्वामी वाहन के अंदर फंस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिकअप के पार्ट को गैस कटर से काट कर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। दोनों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज रोड पर एक पिकअप शनिवार को सुबह पांच बजे मुर्गी लादकर जा रही थी। इसी दौरान बहदुरी कस्बे में पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। जहां सड़क किनारे पहले से खड़ी एक पिकअप से टकरा गई। फिर पान व चाय की दुकान में घुस गई।

इस हादसे में ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर निवासी चालक करण व वाहन स्वामी बबलू पिकअप में फंस गए। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ से थमा माल परिवहन, सोनौली में 13 किमी ट्रकों की कतार

हादसे के दौरान दुकान में मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सोनौली सीमा पर यात्रियों के लिए अलर्ट जारी