महराजगंज में महिला की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट
महराजगंज में एक महिला की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई, उसका रक्तरंजित शव बरामदे में मिला। पति ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप ल ...और पढ़ें

रुकमीना की फाइल फोटो। -जागरण
HighLights
महिला की सिर पर भारी वस्तु से हत्या।
पति ने गांव के दो युवकों पर लगाया आरोप।
पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।
संवाद सूत्र, हरपुर तिवारी, (महराजगंज)। दरवाजे के बाहर बरामदे में सो रही महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को बिस्तर पर उसका रक्तरंजिश शव मिला है। बिस्तर और तकिया खून से लथपथ थे। महिला के बाएं आंख के ऊपर व सिर पर गंभीर घाव के निशान मिले हैं। बाएं हाथ की एक उंगली भी टूटी है। इससे पति शिवनारायण ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा उर्फ मुड़कटिया टोला लगड़ी में गुरुवार की रात नौ बजे दरवाजे पर पति शिवनारायण और पत्नी रुकमीना किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। इस दौरान पत्नी अपने पति को अपशब्द बोल रही थी। बताया जाता है कि उसी समय उधर से गुजर रहे गांव के दो युवकों ने समझा की उन्हें अपशब्द बोला जा रहा है।
इसी बात को लेकर युवकों की महिला से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह थाने पर आने के लिए कहा था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। पति का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक दोबारा दरवाजे पर पहुंचे और अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर उन्हें वहां से हटा दिया। इसके मामला शांत होने पर पत्नी घर के बाहर दरवाजे पर खाट पर सो गई, जबकि उसका पति शिवनारायण, बच्चे आरती, रागनी और गुलजार घर के अंदर सोने चले गए। घटना के दिन बड़ा बेटा गुलशन किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की भोर में पांच बजे जब पति जागे तो बाहर खाट पर रुकमीना का शव पड़ा मिला। बिस्तर और तकिया खून से लथपथ थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- भैरहवा भंसार में भारतीय एजेंटों का प्रवेश बंद, राजस्व चोरी पर लगाम लगाने की कवायद
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कुछ ही देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी अंकुर कुमार गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान मिलने से मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।