Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनौली बॉर्डर पर नेपाल की 15 सदस्यीय 'इंटरैक्शन टीम' तैनात, तस्करों और घुसपैठियों पर रखेगी पैनी नजर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:00 AM (IST)

    नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने सोनौली सीमा पर 15 सदस्यीय बार्डर इंटरैक्शन टीम तैनात की है, जो रविवार से सादे वेश में ड्यूटी संभाल रही है। ...और पढ़ें

    सोनौली बॉर्डर पिलर का जायजा लेते नेपाल के आईजी व भारत के अधिकारी

    सोनौली बॉर्डर पिलर का जायजा लेते नेपाल के आईजी व भारत के अधिकारी

    HighLights

    1. नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने सोनौली सीमा पर टीम तैनात की।

    2. 15 सदस्यीय टीम तस्करी, घुसपैठ पर नजर रखेगी, समन्वय बढ़ाएगी।

    3. एपीएफ आईजी ने सीमा सुरक्षा का निरीक्षण कर समीक्षा की।

    संवाद सूत्र, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने सोनौली सीमा पर 15 सदस्यीय बार्डर इंटरैक्शन टीम तैनात की है।

    यह टीम रविवार से सादे वेश में ड्यूटी संभाल रही है। इसका मुख्य कार्य नेपाल में प्रवेश करने वाले नागरिकों की जांच, तस्करी और घुसपैठ से संबंधित सूचनाएं जुटाना है। इसके साथ ही यह टीम सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगी।

    टीम में एक इंस्पेक्टर, दो एसआई और 12 जवान शामिल हैं। इंटरैक्शन टीम की तैनाती के बाद नेपाल की तरफ सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होने की उम्मीद है। इसी क्रम में एपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नारायण दत्त पौडेल ने रविवार को सोनौली सीमा का निरीक्षण किया।

    उन्होंने सीमा पर स्थित बार्डर पिलरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। आईजी ने इंटरैक्शन टीम के सदस्यों से मुलाकात कर सीमा पर निगरानी, तस्करी रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर दिया।

    निरीक्षण के बाद, उन्होंने एसएसबी के इंस्पेक्टर विशाल सिंह और सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज के साथ बैठक की। इस बैठक में सीमा सुरक्षा, तस्करी और अवैध घुसपैठ की रोकथाम पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर सहमति जताई।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में सऊदी जाने से पहले बुझ गए दो घरों के चिराग, टूटी उम्मीदें

    खबरें और भी