महराजगंज में 41 मुकदमे वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक और नेपाली मुद्रा बरामद
नौतनवा पुलिस ने सीमा पार चोरी की बाइक खपाने वाले शातिर वाहन चोर बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो चोरी की बाइकें, नेपाली व भा ...और पढ़ें

41 मुकदमे वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।
HighLights
नौतनवा पुलिस ने शातिर वाहन चोर बलिराम गुप्ता को पकड़ा।
दो चोरी की बाइकें और नेपाली मुद्रा बरामद।
आरोपित पर गैंग्सटर एक्ट सहित 41 मुकदमे।
जागरण संवाददाता, नौतनवा। सीमा पार चोरी की बाइक खपाने वाले एक शातिर वाहन चोर को नौतनवा पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से नेपाल में चोरी की दो बाइक और 5,120 नेपाली रुपये और 630 भारतीय रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ नौतनवा, फरेंदा और पुरंदरपुर थानों में दर्ज वाहन चोरी के तीन मामलों का पर्दाफाश करने का दावा किया है। आरोपित के विरुद्ध गोरखपुर और महराजगंज जिले के विभिन्न थानों में गैंग्सटर एक्ट सहित कुल 41 मुकदमे दर्ज है।
नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुबह आठ बजे बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर निवासी सोनरा, थाना कोतवाली, महराजगंज को बाइक सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित डुप्लीकेट चाबी बनाकर बाइक का लाक खोलता था और चोरी के बाद वाहनों को नेपाल में औने-पौने दाम पर बेच देता था।
खबरें और भी
बरामद नेपाली और भारतीय मुद्रा चोरी की बाइक बेचने से मिली रकम है। उसकी गिरफ्तारी से रतनपुर बाजार से चोरी हुई बाइक सहित नौतनवा, फरेंदा और पुरंदरपुर में दर्ज तीन वाहन चोरी के मामलों का सफल अनावरण हुआ है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
दर्ज है गैंग्सटर एक्ट सहित 41 मुकदमे
बलिराम गुप्ता उर्फ डाक्टर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध महराजगंज के कोतवाली, नौतनवा, निचलौल, पनियरा और ठूठीबारी थानों के अलावा गोरखपुर के गुलरिहा थाना व जीआरपी में वाहन चोरी, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी, जालसाजी, मादक पदार्थ तस्करी और गैंग्सटर एक्ट समेत 41 मुकदमे वर्ष 2007 से 2025 के बीच दर्ज हैं।