Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में भाजपा नेता ने कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटे, साड़ी से खून रोकती रही मां; मेडिकल कॉलेज रेफर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:11 PM (IST)

    महोबा में पेट्रोल पंप पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला पुराने जमीनी विवाद की रंजिश में भाजपा ने ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला।

    2. भाजयुमो नेता शिवप्रताप परमार पर हमले का आरोप।

    3. पुराने जमीनी विवाद की रंजिश में वारदात हुई।

    जागरण संवाददाता, महोबा। एक साल पहले हुए जमीनी विवाद की रंजिश में भाजपा नेता ने अपने साथियों समेत मिलकर पंप में पेट्रोल भराने आए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। जिससे उसके दोनों हाथ लटक गए और बाएं पैर व गर्दन में भी चोटें आई।

    मां ने गमछे से उसके सिर व हाथ से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की। इसके बाद स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए और यहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया है।

    एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एक साल पहले जमीन को लेकर हुआ था विवाद

    शहर के मुहल्ला समदनगर निवासी 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे घर के पास कानपुर-सागर हाईवे स्थित पंप से पेट्रोल भरवाने गया था। स्वजन ने बताया कि तभी भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथियों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया।

    जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपित उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। सूचना पर स्वजन पहुंचे और मां ने गमछा व साड़ी से उसके सिर व हाथों से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया।

    मरीज गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

    इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया। चिकित्सक डॉ. शिशुपाल ने बताया कि दोनों हाथों को सपोर्टर देकर बांधा गया है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घायल के भाई आलोक सिंह ने बताया 2025 में विक्की और शिवप्रताप परमार के बीच विवाद हुआ था।

    उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। 2016 में बड़े भाई अमिताभ सिंह की जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी। उस मामले के आरोपी आज भी जेल में हैं।

    एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को चार बार काल करने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संभल में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय फिसली स्कूटी, ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर 10वीं की छात्रा की मौत