Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय फिसली स्कूटी, ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर 10वीं की छात्रा की मौत

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

    संभल में पवांसा-आटा चंदौसी मार्ग पर इलेक्ट्रिक स्कूटी फिसलने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक करते समय 10वीं की छात्रा खुशी गौड़ ट्रैक्टर-ट्राली के ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    जागरण संवाददाता, संभल। पवांसा-आटा चंदौसी मार्ग पर भाई के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रही दसवीं की छात्रा ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिर गई।

    पीछे से आ रही मक्का से लदी ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भाई मामूली रूप से घायल हो गया।

    बहजोई थाना के गांव अजीमाबाद निवासी चेतन स्वरूप गौड़ का बेटा अभय गौड़ मंगलवार को राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना होने वाला था।

    यात्रा पर निकलने से पहले वह पवांसा स्थित पंडित राम प्रसाद शर्मा इंटर कालेज से अपनी 15 वर्षीय बहन दसवीं की छात्रा खुशी को लेने पहुंचा। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे।

    स्कूटी अभय गौड़ चला रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे पवांसा-आटा चंदौसी मार्ग पर उन्होंने आगे चल रही मक्का से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी के नीचे ईंट आने से वह अनियंत्रित होकर फिसल गई।

    हादसे में पीछे बैठी खुशी सड़क पर गिर गई, जबकि अभय दूसरी ओर जा गिरा। उसी समय पीछे से अजीमाबाद निवासी ओमवीर बहजोई मंडी से मक्का लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से गांव लौट रहे थे। ट्राली का पहिया खुशी के ऊपर से उतर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- संभल में बड़ी कार्रवाई: ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध ईदगाह और कब्रिस्तान पर चला प्रशासन का बुलडोजर