Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा: लहचूरा बांध से छोड़ा गया 1500 क्यूसेक पानी, बांधों का जलस्तर बढ़ा; किसानों के खिले चेहरे

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:00 PM (IST)

    महोबा में लहचूरा बांध से 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे अर्जुन और चंद्रावल जैसे बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। ...और पढ़ें

    महोबा: लहचूरा बांध से छोड़ा गया 1500 क्यूसेक पानी।

    महोबा: लहचूरा बांध से छोड़ा गया 1500 क्यूसेक पानी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, महोबा। पिछले दो दिनों से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। महोबा-झांसी की सीमा में बने लहचूरा बांध में झांसी के पहाड़ी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे वर्तमान में बांध लबालब है।

    इससे गुरुवार को अर्जुन फीडर में 1300 व धसान मुख्य कैनाल में 200 कुल 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे अर्जुन व चंद्रावल आदि बांधों का जल स्तर बढ़ा है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं कि उन्हें इस बार उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।

    ग्राम भरवारा के जयचंद्र व पनवाड़ी के मुकेश ने बताया कि वर्तमान में नहर चल रही है और पानी मिल रहा है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामाश्रय यादव ने बताया कि लहचूरा बांध की मुख्य नहर पनवाड़ी ब्लाक से होते हुए हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र तक जाती है।

    यह नहर महोबा के पनवाड़ी, महोबकंठ, चरखारी समेत करीब 75 गांवों को सिंचित करती है। दोनों जनपदों को मिलाकर करीब 150 गांवों के 80-90 हजार किसान इस नहर से लाभांवित होंगे। लहचूरा में पानी सीधे धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध झांसी से आता है। दो दिनाें से बेहतर बारिश हो रही है और इसके चलते अभी कम पानी छोड़ा जा रहा है।

    बांध जल स्तर रिपोर्ट (मीटर में)
    बांध न्यूनतम जल स्तर वर्तमान जल स्तर
    अर्जुन बांध 167.64 175.01
    चंद्रावल बांध 146.91 150.63
    कबरई बांध 149.04 155.07
    मझगवां बांध 217.01 220.61
    उर्मिल बांध 228.30 233.80
    लहचूरा बांध 179.83 182.30
    क्योलारी बांध 190.80 192.87
    रतौली बांध 167.75 172.80

    यह भी पढ़ें- महोबा में चित्रकूट जैसी दरिंदगी, हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर मारने की कोशिश 

    खबरें और भी