महोबा में युवक के हाथ काटने पर बहन का आक्रोश, भाजपा नेता पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप
महोबा में एक व्यक्ति के दोनों हाथ काटने के मामले में भाजपा नेता समेत पांच लोग आरोपी हैं। पीड़ित की बहन ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की और प्रशासन प ...और पढ़ें

महोबा कांड: भाई के लिए न्याय की गुहार लगाती पीड़ित की बहन। फोटो- वीडियो ग्रैब
HighLights
महोबा में युवक जयवेंद्र सिंह के दोनों हाथ काटे गए।
भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह समेत पांच लोग आरोपी हैं।
पीड़ित की बहन ने न्याय व आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की।
जागरण संवाददाता, महोबा। मंगलवार की रात्रि घर से बाइक में पेट्रोल भराने गए शहर के मुहल्ला समदनगर निवासी 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह समेत पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी व तलवार से उसके दोनों हाथ काट दिए गए। वर्तमान में उसका उपचार गुरुग्राम के आर्टमिस अस्तपाल में चल रहा है।
अब विक्की की बहन संगीता सिंह का इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रचलित हो रहा है। जिसमें वह कह रही है कि महोबा में आज तक ऐसी घटना कभी भी नहीं हुई। लेकिन प्रशासन मुख्य आरोपित भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उसके घर में दबिश भी नहीं दी जा रही। वह खुलेआम घूम रहा है।
आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता ही उस पर कार्रवाई न करने को लेकर प्रशासन पर दबाव बना रहे है। यदि कोई कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग अपने स्तर से जो बन पड़ेगा करेंगे। हमें भी भाई के हाथ के बदले आरोपितों के हाथ चाहिए। उसने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि आरोपितों के घर बुलडोजर चले और उनका एनकाउंटर किया जाए।