Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा में ड्राइवर की लापरवाही से पुलिया में लटकी स्कूल की बस, अटकी रही 15 बच्चों की सांसें

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    महोबा के महोबकंठ में एक स्कूल बस चालक की लापरवाही से पुलिया में लटक गई। बस में सवार सभी 12-15 बच्चे सुरक्षित रहे और एक बड़ा हादसा टल गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. महोबा में स्कूल बस चालक की लापरवाही से पुलिया में फंसी।

    2. बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित, बड़ा हादसा टल गया।

    3. एआरटीओ ने मामले का संज्ञान लिया, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, महोबा। जिले के कस्बा महोबकंठ स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर ग्राम दुलारा से स्कूल जा रही थी।

    रास्ते में ग्राम रूरी के पास चालक मानवेंद्र ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक इसमें कोई परिचालक न हाेने पर वह खुद ही बस छोड़कर बच्चों को लेने चला गया।

    तभी बस अपने आप पीछे आने लगी और एक पहिया सड़क पर बनी पुलिया के नीचे उतर गया। जिससे बस लटक गई और बीच का हिस्सा सड़क में ही फंस गया। इससे बस पलटने से बच गई।

    ग्रामीणों के मुताबिक करीब 12-15 बच्चे सवार थे, जो बस से उतरकर अपने-अपने घरों को चले गए। फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में जेसीबी से बस को पुलिया से बाहर निकाला गया। एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जी है।

    यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कसा शिकंजा, महेंद्रगढ़ में 16 स्कूल बसों का कटा चालान