Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो महीने पहले की थी लव मैरिज

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:07 PM (IST)

    महोबा में प्रेम विवाह के दो माह बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, महोबा। प्रेम विवाह के दो माह बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

    थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द स्थित दुबे के पुरवा निवासी अर्जुन की 19 वर्षीय पत्नी रेशमा ने घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय पति मजदूरी के लिए कबरई गया हुआ था, जबकि ससुर वरदानी घर के बाहर पेड़ के नीचे बाहर से आए रिश्तेदारों के साथ बैठा था।

    कुछ देर बाद स्वजन अंदर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हो सकी। शव को लटकता देकर वह दंग रह गए। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। स्वजन के मुताबिक दिवंगत रेशमा की शादी विनोद से 6 मई 2026 को हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।

    उसका मायका खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम धवारी में है। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

    थानाध्यक्ष खन्ना धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। घटना से स्वजन बदहवास हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शादी की टेंशन न लीजिए, मैं अपने आपको खत्म कर रही...कानपुर के हास्टल में सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान