Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले TV पर चला PM का संदेश, फिर क्लासरूम बना डांस फ्लोर! महोबा स्कूल का Video Viral

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:50 PM (IST)

    महोबा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री का संदेश दिखाने के बाद छात्र स्मार्ट टीवी पर हरियाणवी गाने पर डांस करते दिखे। इस ...और पढ़ें

    टीवी पर गाना लगाकर डांस करते छात्र। इंटरनेट मीडिया

    टीवी पर गाना लगाकर डांस करते छात्र। इंटरनेट मीडिया 

    HighLights

    1. महोबा स्कूल में छात्रों का हरियाणवी गाने पर डांस

    2. प्रधानमंत्री के संदेश के बाद क्लासरूम बना डांस फ्लोर

    3. वायरल वीडियो से स्कूल अनुशासन पर उठे गंभीर सवाल

    संवाद सूत्र, महोबकंठ(महोबा)। महोबा के एक स्कूल का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। कक्षा में पहले प्रधानमंत्री का संदेश दिखाया गया, लेकिन उसके बाद छात्रों ने टीवी पर हरियाणवी गाना चलाकर डांस शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की व्यवस्था और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    रविवार को इंटरनेट मीडिया पर 37 सेकेंड का एक वीडियो जमकर प्रचलित हुआ। यह ब्लाक पनवाड़ी स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज कनकुआ का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्र कक्षा की स्मार्ट टीवी पर हरियाणवी गाना चलाकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक छात्र टीचर की कुर्सी पर गमछा बांधकर बैठा नजर आ रहा है। टीवी पर हरियाणवी गाना विलन रहन दे, बंदूक उठा गोली चला बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में पांच से छह छात्र नजर आ रहे हैं।

    सवाल है कि यह सब कुछ होता रहा, पर किसी शिक्षक को इसकी भनक नहीं लग सकी। किसी ने वीडियो बनाया और प्रचलित कर दिया। प्रधानाचार्य भानुप्रताप ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री जी का नशा मुक्ति कार्यक्रम था और इसे टीवी पर बच्चों को दिखाया गया।

    कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह, शिक्षक व अन्य बच्चे भी वहां से चले गए। चौकीदार से कहा था कि कक्ष बंद कर दे। लेकिन वह भी इधर उधर कही चला गया। तभी बच्चों ने गाना लगाया और डांस करने लगे। इसकी जांच की जा रही है। बच्चों के अभिभावकों को बुलाया गया है, वहीं चौकीदार से भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर डीआइओएस प्रेमचंद्र यादव कहते है जांच कराई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ganga में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, शुक्लागंज में नमामि गंगे घाट तक पहुंचा पानी, कानपुर में अटल घाट समेत कई घाटों में बैरीकेड्स