Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी में कूल-कूल होगा आगरा-फर्रुखाबाद रूट के यात्रियों का सफर, AC ई-बसों का संचालन शुरू

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 02:26 PM (IST)

    आगरा फोर्ट डिपो से फर्रुखाबाद के लिए एसी ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा। ...और पढ़ें

    भीषण गर्मी में एसी ई-बसें यात्रियों का सफर आसान बनाएंगीं।

    भीषण गर्मी में एसी ई-बसें यात्रियों का सफर आसान बनाएंगीं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भीषण गर्मी में एसी ई-बसें यात्रियों का सफर आसान बनाएंगीं। आगरा फोर्ट डिपो द्वारा फर्रुखाबाद डिपो तक इनका संचालन आरंभ करा दिया गया है। मैनपुरी स्टेशन पर भी इनका ठहराव निर्धारित किया गया है। हालांकि अभी रूट चार्ट सिस्टम पर फीड नहीं हुआ है।

    आगरा फोर्ट डिपो से मैनपुरी स्टेशन होते हुए आरंभ किया गया संचालन

    आगरा जिले को ई-बसों की सुविधा मिलने के बाद ट्रायल सफल होने पर उनके फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा फोर्ट डिपो से एसी ई-बस संख्या यूपी 80 केटी 3630 और यूपी 80 केटी 7187 को आगरा से फर्रुखाबाद तक संचालित कराया जा रहा है। दोनों बसें दोपहर में मैनपुरी स्टेशन पर कुछ देर के ठहराव के बाद आगरा के लिए रवाना हो रही हैं।

    स्टेशन प्रभारी अनुज कुमार दुबे का कहना है कि अभी दोनों बसों का रूट चार्ट हमारे यहां फीड नहीं हुआ है, लेकिन इनसे यात्रियों को सफर में गर्मी का सामना नहीं करना होगा।

    इन रूट से गुजरेंगी

    आगरा फोर्ट डिपो से होकर, आईएसबीटी, रामबाग चौराहा, फिरोजाबाद स्टेशन, शिकाेहाबाद स्टेशन, टूंडला होते हुए मैनपुरी बस स्टेशन पर रुकेंगी। यहां से भोगांव, बेवर होते हुए फर्रुखाबाद को रवाना होंगी।

    यह भी पढ़ें- संभल में प्रशासन का एक्शन, सौंधन किले की जमीन पर बने अवैध मकान जमींदोज

    मैनपुरी डिपो के लिए भी एसी ई-बसों का संचालन होना है, लेकिन तकनीकी कमी से रुका हुआ है। आगरा फोर्ट डिपो से फर्रुखाबाद तक चलने वालीं एसी ई-बसों से निश्चित ही यात्रियों को राहत मिलेगी। 

    -

    संजीव कुमार, एआरएम, मैनपुरी डिपो।