Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी दक्षिणी बाईपास: 500 पेड़ों की होगी कटाई, वन विभाग से मिली NOC; 9 गांवों से 700 किसानों की रजिस्ट्री

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 02:44 PM (IST)

    15 किमी लंबे इस बाईपास से मैनपुरी शहर में यातायात का दबाव कम होगा। नौ गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है और 700 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, म ...और पढ़ें

    दक्षिणी बाईपास की फोटो। विभाग द्वारा।

    दक्षिणी बापास की फोटो। विभाग द्वारा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भोगांव। दक्षिणी बापास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से एनओसी ले ली है। चिन्हित जमीन पर खड़े वृक्षों की कटाई अगले माह शुरू हो जाएगी। कटान के एवज में वन विभाग को बजट भेज दिया गया है। प्रथम चरण में सड़क निर्माण के लिए लगभग 500 वृक्षों की कटाई होगी।

    15 किमी सड़क निर्माण के लिए काटे जाएंगे लगभग 500 वृक्ष, वन विभाग करेगा काम

    भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने के चलते मैनपुरी शहर में अक्सर जाम लगता है। फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कन्नौज से आगरा जाने वाले वाहन चालकों को राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नए दक्षिणी बापास निर्माण की कार्रवाई शुरू की है।

    पहले चरण में जमीन अधिग्रहण की चल रही है कार्रवा

    पहले चरण में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। भोगांव क्षेत्र के गांव मेरापुर सूजपुर से मैनपुरी क्षेत्र तक बनने वाले 15.150 किमी लंबे बाइपास के लिए नौ गांवों की जमीन ली जा रही है। इस जमीन पर खड़े वृक्षों की कटाई के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। वृक्षों की कटाई का जिम्मा वन विभाग को दिया गया। इस काम के लिए बजट भी जारी कर दिया गया।

    नौ गांवों की जमीन पर खड़े पेड़ों की होगी कटा

    विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मई में नौ गांवों की जमीन पर खड़े वृक्षों की कटाई शुरू हो जाएगी। सहायक अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि जल्द वृक्षाें की कटाई शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

     700 किसान कर चुके जमीन की रजिस्ट्री

    दक्षिणी बापास के लिए लोक निर्माण विभाग भोगांव तहसील क्षेत्र के नौ गांवों के 700 किसानों से जमीन की रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी करा चुका है। अब तक तहसील में 130 बैनामों के जरिए इन किसानों की जमीन ली गई है। किसानों को मुआवजा राशि भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

    इन गांवों की जमीन पर होगा निर्माण

    भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव मेरापुर सूजापुर, सिवाई भदौरा, ब्यौती खुर्द, टिकसुरी, दिवन्नपुर चौधरी, राजलपुर, कछपुरा, अजीतगंज, मंछना व मैनपुरी तहसील के गांव औडेन्य पडरिया की जमीन पर पहले पकैज में सड़क का निर्माण होना है।

    यह भी पढ़ें- दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान