Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में खौफनाक वारदात: BSF जवान ने पत्नी को फावड़े से हमला कर मार डाला, हत्या के बाद चैन से बरामदे में सोया

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:30 AM (IST)

    मैनपुरी के करहल क्षेत्र में छुट्टी पर आए एक बीएसएफ जवान ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    नगला देवजीत में महिला के हत्यारोपित संजेश यादव को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी और नीतू का फाइल फोटो

    नगला देवजीत में महिला के हत्यारोपित संजेश यादव को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी और नीतू का फाइल फोटो

    HighLights

    1. छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान ने की पत्नी की हत्या।

    2. फावड़े से सिर पर वार कर वारदात को अंजाम दिया।

    3. नौ वर्षीय बेटे ने मां का शव देखा, आरोपी गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, मैनपुरी। करहल क्षेत्र के नगला देवजीत में विवाद के बाद छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान ने शनिवार रात सोते समय फावड़े से सिर में प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में आकर सो गया।

    रविवार सुबह कमरे में रक्तरंजित हालत में मां का शव देख नौ वर्षीय पुत्र की चीख निकल गई। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जवान की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित से पूछताछ कर रही है।

    थाना क्षेत्र के नगला देवजीत निवासी संजेश यादव बीएसएफ में जवान है और उसकी तैनाती जम्मू में है। गांव में 32 वर्षीय पत्नी नीतू नौ वर्षीय पुत्र निखिल के साथ रहती थीं। 10 दिन पहले संजेश छुट्टी लेकर गांव आया था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दंपती सोने के लिए कमरे में चले गए और निखिल आंगन में चारपाई पर सो रहा था।

    रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मायके पक्ष का आरोप है कि रात में जब नीतू सो गई, तभी संजेश आंगन में रखा फावड़ा उठाकर लाया और सोते समय नीतू के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद संजेश बरामदे में आकर सो गया।

    खबरें और भी

    सुबह आठ बजे के करीब नौ वर्षीय निखिल कमरे में पहुंचा। जहां रक्तरंजित हालत में नीतू का शव देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गए। जहां उन्होंने हंगामा करते हुए संजेश को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई शुरू कर दी।

    सूचना मिलते ही करहल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने भीड़ से संजेश को छुड़ाया तो पुलिस कर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई। इंस्पेक्टर ने जब बालक से जानकारी ली तो निखिल ने बताया कि रात में मम्मी और पापा के बीच विवाद हुआ था और वह नशे की हालत में थे।

    इसके बाद वह सोने के लिए चला गया। तभी उन्होंने मम्मी को मार दिया है। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाने के बाद संजेश को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में मैनपुरी के ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान

    चार साल पहले भी हुआ था विवाद

    घटना के बाद मृतका के भाई नवनीत निवासी नगला झाल कुर्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वर्ष 2012 में बहन नीतू की शादी संजेश के साथ की। शादी के बाद संजेश और उसकी बहन रेखा यादव निवासी चनेहटी थाना भरथना इटावा नीतू को प्रताड़ित करते थे।

    चार साल पहले संजेश ने मारपीट कर विवाद किया था। तक उन्होंने घटना की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। परंतु बाद में समझौता होने के बाद उसने परेशान न करने का वादा किया तो बहन को संजेश के साथ भेज दिया था। शनिवार की रात संजेश और उसकी बहन रेखा यादव ने नीतू की हत्या कर दी है।

    संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो पता चला कि पति द्वारा ही महिला की हत्या की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

                                                                                 अभिषेक तिवारी, एएसपी ग्रामीण